मध्यप्रदेश

MP में कांग्रेस को फिर जोर का झटका: 280 नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, 2 रिटायर्ड एडिशनल एसपी भी शामिल

रायसेन में कांग्रेस नेताओं का बड़ा पलायन, 280 कार्यकर्ता और दो रिटायर्ड पुलिस अफसरों ने थामा बीजेपी का दामन

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्यप्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पार्टी में जारी सियासी असंतोष अब रायसेन तक पहुंच गया है। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

इस दौरान उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश उपाध्याय समेत कुल 280 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की सदस्यता ली। पार्टी में शामिल होने वालों में दो रिटायर्ड एडिशनल एसपी भी शामिल हैं।

कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महामंत्री हितानंद शर्मा और मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की मौजूदगी में भगवा गमछा पहनकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस, बसपा और अन्य राजनीतिक दलों से आने वाले लोग भी शामिल रहे।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह पलायन कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है और आगामी विधानसभा चुनावों में इसका असर देखा जा सकता है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!