दिल्ली

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला लौटे भारत, दिल्ली में हुआ गर्मजोशी से स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन के सफल समापन के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लौटे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज भारत लौट आए। एयरपोर्ट पर उनका केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ बैकअप अंतरिक्ष यात्री प्रशांत बालकृष्णन नायर भी उपस्थित थे।

भारत में वापसी के साथ ही आज शुभांशु शुक्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे अपने गृहनगर लखनऊ भी जाएंगे और 22-23 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेंगे।

शुभांशु शुक्ला ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि अमेरिका से रवाना होते समय उनके मन में मिश्रित भावनाएँ थीं। उन्होंने लिखा कि मिशन के दौरान बने दोस्त और सहयोगी उन्हें याद आएंगे, लेकिन देशवासियों के साथ अपने अनुभव साझा करने की खुशी भी है। उन्होंने कहा, “मिशन के दौरान और उसके बाद सभी से अविश्वसनीय प्यार और समर्थन पाकर, मैं आप सभी के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए भारत वापस आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ।”

शुभांशु ने अपनी पोस्ट में यह भी उल्लेख किया कि उनकी कमांडर पैगी व्हिटसन के अनुसार, “अंतरिक्ष उड़ान में एकमात्र स्थिर चीज़ परिवर्तन है,” और यह जीवन पर भी लागू होता है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘स्वदेश’ के एक गीत की याद दिलाते हुए कहा, “दिन के अंत में – यूँ ही चला चल रही – जीवन गाड़ी है समय पहिया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में शुभांशु शुक्ला की उपलब्धियों की सराहना की थी और उनके मिशन को भारत के अंतरिक्ष स्टेशन विकसित करने के लक्ष्य से जोड़ा था। आगामी बैठक में भारत में अंतरिक्ष अन्वेषण के भविष्य के रोडमैप पर चर्चा और शुभांशु के योगदान के लिए सम्मान देने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!