रायपुर संभाग

रायगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने 62 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

धरमजयगढ़ / रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ जिलेवासियों को कुल 62 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 42 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से 45 लोकार्पण कार्य और 19 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से 70 भूमिपूजन कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर पानीखेत से ऐडुकला मार्ग पर भेंगारी नाला पर 5 करोड़ 25 लाख 11 हजार रुपए की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण का लोकार्पण किया। इसके अलावा लैलूंगा के पाकरगांव मार्ग पर खारून नदी पर 6 करोड़ 39 लाख 6 हजार रुपए की लागत से पुल का उद्घाटन किया गया।

धरमजयगढ़, लैलूंगा एवं खरसिया क्षेत्र में सिंगल विलेज नलजल योजना, रेट्रोफिटिंग नलजल योजना और सोलर आधारित नलजल योजना के लिए 28 करोड़ 53 लाख 29 हजार रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया। वहीं, धरमजयगढ़ के बहिरकेला और लैलूंगा के लमडांड में 75-75 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया।

विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम कोनपारा में 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन और धरमजयगढ़ के उपकेंद्र खडग़ांव में 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से CSPDCL 33/11 केवी, 3.15 एमव्हीए कार्य का भी लोकार्पण किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जिले के सात स्थानों—धौराभांठा, तमनार, लैलूंगा, घटगांव, घरघोड़ा, बाकारूमा और धरमजयगढ़—में 13 करोड़ 28 लाख 36 हजार रुपए की लागत से आदिवासी बालक छात्रावास भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके अतिरिक्त 20 लाख 33 हजार रुपए की लागत से धरमजयगढ़ के स्थल कक्ष क्रमांक 643 आर.एफ. में वॉच टॉवर और 10 लाख 88 हजार रुपए की लागत से कक्ष क्रमांक 11 आर.एफ. कुमरता में पेट्रोलिंग कैम्प निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पुलिया, सीसी रोड, फुटवे, आरसीसी पुलिया, शेड, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन और मंगल भवन निर्माण कार्यों के लिए 2 करोड़ 54 लाख 95 हजार रुपए की राशि का भूमिपूजन किया। साथ ही लैलूंगा, धरमजयगढ़ और खरसिया विधानसभा क्षेत्रों में 44 स्वास्थ्य केंद्रों के मरम्मत कार्यों के लिए 3 करोड़ 22 लाख 22 हजार रुपए की लागत से भूमिपूजन किया।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!