मध्यप्रदेश

सरकारी स्कूल में महिला टीचर ने छात्र से दबवाया पैर, प्रिंसिपल संग नोटिस, DEO ने जांच कमेटी बनाई

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // राजधानी भोपाल के गांधी नगर स्थित शासकीय महात्मा गांधी विद्यालय में महिला टीचर की हरकत चर्चा का विषय बन गई। चौथी कक्षा में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने कक्षा में ही एक छात्र से अपने पैर की मालिश करवाई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया।

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने महिला टीचर और विद्यालय प्राचार्य को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब तलब किया है। साथ ही, पूरे मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान महिला शिक्षिका कक्षा में बैठी थीं और उन्होंने एक छात्र से पैर दबवाना शुरू कर दिया, मानो स्कूल नहीं बल्कि मसाज पार्लर हो। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

विवाद बढ़ने पर शिक्षिका का कहना है कि उनका पैर गड्ढे में मुड़ गया था, जिसके बाद बच्चे ने सहारा दिया और पैर दबाने लगा। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!