साय सरकार का बड़ा फैसला….. अब परफॉर्मेंस बिगड़ा तो खैर नहीं….. मुख्यमंत्री सचिवालय करेगा “अटल मॉनिटरिंग” से निरंतर निगरानी !

रायपुर //(शिखर दर्शन)//मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज “सुशासन दिवस” के अवसर पर मंत्रालय महानदी भवन में “अटल मॉनिटरिंग पोर्टल” का शुभारंभ किया इस पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री स्वयं सचिवालय से सरकारी योजनाओं के संबंध में पूरी की पूरी निगरानी रखेंगे । अब यदि किसी जिम्मेदार अधिकारी का परफॉर्मेंस बिगड़ा या फिर शासन की योजनाओं का पारदर्शिता पूर्ण क्रियान्वयन नहीं हुआ तो सीधे संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही होगी । की वर्तमान में 23 विभागों की 35 योजनाओं पर पोर्टल के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी ।
गौरतलब की पिछले 5 वर्षों में केंद्र की योजनाओं का ठीक तरह से मॉनिटरिंग पिछली प्रदेश सरकार के द्वारा नहीं किया गया था । इसके कारण योजनाओं के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा गया । इसलिए ही अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया गया है । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के संचालित होने से हमको सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का पता चल सकेगा । उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के दिन अटल मॉनिटरिंग पोर्टल लॉन्च किया गया है । सुशासन तभी आता है जब सरकार द्वारा बनाई गई हर एक नीतियों का और हर एक योजनाओं का जनता में उसका उपयोग हो । हम जमीनी हकीकत से रूबरू होते रहेंगे, और पोर्टल में जो भी जानकारियां अपडेट होती रहेगी इस के आधार पर हमारी सरकार राज्य की योजनाओं की समीक्षा कर सकेगी ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से हम यह भी देखेंगे कि सरकार के द्वारा बनाई गई योजनाओं का विभाग निश्चित समय अवधि में क्रियान्वयन कर रहे हैं अथवा नहीं । जिलों को दिया गया टारगेट पूरा हो रहा है या नहीं इसमें किए गए विलंब या किसी भी तरह के अनुचित तरीके से किए गए कार्य की समीक्षा होगी । और उसे दुरुस्त किया जाएगा जहां पर योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होगी तो समीक्षा बैठक में समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा । और उसे ठीक किया जाएगा , मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पोर्टल में अलर्ट मोड की सुविधा भी रखी गई है । जिससे कि हमें यह जानकारी मिलेगी कि किस योजना के संबंध में काम नहीं किया जा रहा है । यह भी पता चलेगा कि निर्धारित लक्ष्य पर ठीक से कार्य नहीं किया जा रहा है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के खून पसीने की कमाई से ही राजस्व जुटाया जाता है । और जनता के कल्याण पर ही खर्च किया जाता है । और यदि किसी योजना की समीक्षा ना हो तो जनता का कल्याण और प्रगति कैसे होगी । उल्लेखनीय है कि पोर्टल में मुख्य रूप से शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाएं जैसे… प्रधानमंत्री आवास योजना , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना , प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना , जल जीवन मिशन , सीजी ई डिस्ट्रिक, सखी वन स्टॉप सेंटर , खेलो इंडिया , धान खरीदी केंद्र , धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग , प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि शामिल किए गए हैं ।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के चिप्स को विकसित करने वाली टीम को धन्यवाद दिया और कहां की इस पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखी जा सकेगी और समय-समय पर उसकी समीक्षा की जाएगी।

