बिलासपुर संभाग
स्वागत मंच टूटा….. बाल बाल बच्चे उपमुख्यमंत्री अरुण साव !
लोरमी// (शिखर दर्शन)//छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक श्री अरुण साव आज लोरमी दौरे पर थे । जहां उनके लोरमी प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया इस दौरान लोरमी के पुराना बस स्टैंड के पास बनाया गया स्वागत मंच अचानक ही टूट गया उस पर मौजूद अरुण साव बाल बाल बच गए ।
क्षमता से अधिक लोगों के मंच पर चढ़ने के कारण या घटना घटी । फिलहाल मंच पर मौजूद किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंच पाया है ।



