सरगुजा संभाग

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई कार , युवक और युवती की मौके पर मौत , तीन घायल

अंबिकापुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तेज रफ्तार एक बार फिर मौत की वजह बन गई। गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार तीन युवक और दो युवतियां अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। चठिरमा के पास कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो हादसे की भयावहता को दर्शाता है। तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर युवाओं की जान पर भारी पड़ी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!