अन्तर्राष्ट्रीय

रथ यात्रा के दिन बांग्लादेश में हिंदू युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले के मुरादनगर इलाके में रथ यात्रा के पावन दिन 25 वर्षीय हिंदू युवती के साथ तीन आरोपियों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने युवती के घर का दरवाजा तोड़कर जबरदस्ती प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता अपने मायके में थी और लगभग 15 दिन पहले वहां आई थी। रथ यात्रा के दिन गुरुवार रात करीब 10 बजे आरोपी फज्र अली, जो बीएनपी पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है, अपने साथ दो अन्य साथियों के साथ युवती के घर पहुंचा। दरवाजा खोलने से मना करने पर आरोपियों ने जबरदस्ती दरवाजा तोड़ा और युवती के साथ दुष्कर्म किया।

अपराधियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद पीड़िता और उसके पति को पुलिस में शिकायत करने पर धमकियां दी गईं। पीड़िता के पति ने सोशल मीडिया के जरिए मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने CCTV फुटेज सहित अन्य सबूत भी अपने कब्जे में लिए हैं।

यह घटना धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अपराधों की गंभीर चुनौती को दर्शाती है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़िता को सुरक्षा का भरोसा दिया है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!