मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव वाराणसी-जबलपुर दौरे पर, अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में करेंगे भाग

भोपाल (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वाराणसी और जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। वे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होटल ताज, वाराणसी में सुबह 11 बजे होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास, स्वास्थ्य, प्रशासनिक समन्वय समेत राज्यों से जुड़े विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

बैठक के बाद दोपहर 3.30 बजे डॉ. मोहन यादव वाराणसी से जबलपुर के ग्राम बारहा (पनागर विधानसभा) के लिए रवाना होंगे। शाम 4.40 बजे वे ग्राम बारहा में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर नर्रई नाला स्थित समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

जल गंगा सर्वधन अभियान का 30 जून को समापन, पीएम मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे

मध्यप्रदेश में 30 मार्च से चल रहे जल गंगा सर्वधन अभियान का समापन 30 जून को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे। इस अभियान के तहत प्रदेश के नदियों, नालों, तालाबों की सफाई के साथ कुएं, बावड़ियों और नदी तटों के जीर्णोद्धार के माध्यम से भूगर्भ जल संरक्षण पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर स्वयं जल स्त्रोतों की सफाई अभियान में भागीदारी की है। अभियान के तहत खंडवा जिला भूगर्भ-जल संरक्षण में पूरे देश में शीर्ष स्थान पर है। 24 से 30 जून तक प्रत्येक जिले में विशेष आयोजन होंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का सागर-छतरपुर-निवाड़ी दौरा, हत्याकांड पीड़ित परिवारों से मुलाकात

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज सागर, छतरपुर और निवाड़ी का दौरा कर रहे हैं। वे सागर के देवरी में मृतक ओमकार अहिरवार के परिवार से मिलेंगे और छतरपुर के सुमेंडी व कुम्हार टोली गांव में हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेंगे।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आठवां आरोपी लोकेंद्र तोमर गिरफ्तार, आज होगा कोर्ट में पेशी

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आठवां आरोपी लोकेंद्र तोमर को ग्वालियर के गांधी नगर के NK प्लाज़ा से गिरफ्तार किया गया है। लोकेंद्र को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से शिलांग पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले जाएगी। आरोपी पर मृतका सोनम की पिस्टल और रुपये से भरे बैग को छुपाने और साक्ष्य मिटाने का आरोप है। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से आरोपी की गिरफ्तारी संभव हुई है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!