मध्यप्रदेश

ईद-उल-अजहा पर MP वक्फ बोर्ड की एडवाइजरी जारी: कुर्बानी की फोटो-वीडियो शेयर न करने की हिदायत, नमाज सिर्फ ईदगाह या मस्जिद परिसर में ही पढ़ें

भोपाल (शिखर दर्शन) // ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समुदाय के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड की ओर से जारी एडवाइजरी में खासतौर पर कुर्बानी से जुड़े वीडियो, फोटो और ऑडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर न करने की सलाह दी गई है, जिससे किसी समुदाय की भावनाएं आहत न हों। साथ ही, नमाज केवल ईदगाह या मस्जिद परिसर में पढ़ने का आग्रह किया गया है।

वक्फ बोर्ड की एडवाइजरी में क्या कहा गया:

  • प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी हालत में न की जाए।
  • कुर्बानी का वीडियो, ऑडियो या फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर न डालें।
  • खुले मैदान या सड़कों पर नमाज न पढ़ें।
  • कुर्बानी स्थलों को चारों ओर से बंद रखें, टीन शेड या दीवार से ढंकें।
  • कुर्बानी से पहले और बाद में स्थल पर दवाइयों का छिड़काव कराएं।
  • सफाई का विशेष ध्यान रखें, इसे धार्मिक और नैतिक जिम्मेदारी समझें।
  • कुर्बानी सिर्फ चयनित स्थानों पर ही करें और जानवर को ढककर अपने स्थान तक लाएं।
  • जानवर के अवशेष या अनुपयोगी अंग नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही डालें।

बोर्ड ने कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर भावनात्मक सामग्री वायरल होने से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। इसीलिए मुस्लिम समुदाय से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!