रायपुर संभाग

Raipur Breaking News: प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या, 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान

रायपुर (शिखर दर्शन) // राजधानी रायपुर में आत्महत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अमलीडीह स्थित साईं ड्रीम्स सोसाइटी की 6वीं मंजिल से कूदकर 27 वर्षीय युवती जसविंदर कौर उर्फ जैसी ने जान दे दी। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से भिलाई के खुर्सीपार की रहने वाली जैसी कुछ समय से रायपुर में रह रही थी और मानसिक तनाव से जूझ रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जैसी का पूर्व प्रेमी उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था, जिसके बाद जैसी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

फिलहाल पुलिस मृतिका के मोबाइल और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के पीछे क्या कारण रहे। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!