रायपुर संभाग

पेड़ काटते वक्त युवक के गले पर चल गई कटर मशीन, मौके पर हुई मौत

महासमुंद (शिखर दर्शन) // जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पेड़ काटने के दौरान कटर मशीन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय ललित यादव के रूप में हुई है।

घटना सोमवार को वार्ड नं. 4, थानापारा में घटी, जब तेज अंधड़ और बारिश के बाद एक बड़ा नीम का पेड़ गिर गया। ललित यादव पेड़ को काटने के लिए कटर मशीन लेकर मौके पर पहुंचा था। जैसे ही उसने पेड़ काटना शुरू किया, अचानक पेड़ की भारी डाल असंतुलित होकर उस पर गिर गई। इस दौरान कटर मशीन ललित की गर्दन पर चल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग ने परिजनों और पुलिस को सूचित किया। बागबाहरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!