राष्ट्रीय

‘पाकिस्तान में सिर्फ घुसकर मारो नहीं, बल्कि घुसकर बैठ जाओ…,’ असदुद्दीन ओवैसी का पाकिस्तान और आसिम मुनीर पर तंज

ओवैसी का पाकिस्तान और आसिम मुनीर पर हमला, मोदी सरकार से निर्णायक कार्रवाई की मांग

हैदराबाद (शिखर दर्शन) //

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देश भर में आक्रोश का माहौल है। भारत के नागरिक मोदी सरकार से पाकिस्तान से बदला लेने की मांग कर रहे हैं। इस बीच, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान और पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर तीखा हमला करते हुए पाकिस्तान की औकात दिखाई है।

ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने 2019 के पठानकोट हमले और एयरस्ट्राइक का भी उल्लेख किया, और कहा कि उस समय भारत के पास आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैड पर कब्जा करने का अवसर था, लेकिन अब वह पाकिस्तान के अंदर घुसकर बैठने का समय है। ओवैसी ने कहा, “अब हमें सिर्फ हमला नहीं करना, बल्कि पाकिस्तान के घर में घुसकर वहां बैठना चाहिए।”

एआईएमआईएम प्रमुख ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और यह संसद का संकल्प है। ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रायोजित आतंकियों द्वारा पहलगाम में किए गए हमले की निंदा करते हुए कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसका जवाब दिया जाएगा।

ओवैसी ने भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर को उजागर करते हुए कहा, “भारत में लोकतंत्र है, जबकि पाकिस्तान में तानाशाही का राज है। पाकिस्तान में सेना और कुछ परिवारों ने पूरे देश को अपनी गिरफ्त में रखा है।”

उनका कहना था कि पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को इस्लाम के नाम पर बांट दिया है और वहां की राजनीति पूरी तरह से तानाशाही की ओर बढ़ रही है।

ओवैसी ने मोदी सरकार से एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ ठोस और निर्णायक कदम उठाने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में इस तरह के आतंकी हमलों का मुकाबला किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!