रायपुर संभाग

रायपुर में चिकन सेंटर में पैसे को लेकर विवाद, ग्राहक ने कर्मचारी को सीढ़ियों से फेंका, इलाज के दौरान मौत

रायपुर (शिखर दर्शन) // राजधानी रायपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक चिकन सेंटर में पैसे को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में 20 अप्रैल 2025 को यह घटना हुई, जब एक ग्राहक ने पैसे को लेकर बहस के बाद चिकन सेंटर के कर्मचारी को सीढ़ियों से धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के अनुसार, नरेश कुमार धीवर, जो चिकन सेंटर में काम करता था, रोजाना की तरह 20 अप्रैल को अपनी ड्यूटी पर था। दोपहर लगभग 1:45 बजे खम्हारडीह निवासी सुनील चौहान चिकन खरीदने दुकान पर आया। चिकन का वजन करने के बाद, जब नरेश के भतीजे विशाल धीवर ने पैसे मांगे, तो सुनील ने पैसे देने की बात कहकर विवाद शुरू कर दिया। बाद में, सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात से सुनील का गुस्सा और बढ़ गया, और उसने दुकान में रखे चार्जिंग मोबाइल फोन को उठा लिया।

मोबाइल वापस मांगे जाने पर सुनील ने नरेश को गाली-गलौच करते हुए थप्पड़ मारा और हाथ मुक्कों से हमला किया। गुस्से में आकर उसने नरेश को धक्का दे दिया, जिससे वह दुकान की सीढ़ियों से नीचे गिर पड़ा। सिर के बल गिरने से नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए मां शारदा नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे मेकाहारा और फिर डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

देखिए वीडियो :

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!