रायपुर संभाग

Chhattisgarh Assembly Budget Session: केलो प्रोजेक्ट में भू-अर्जन गड़बड़ी का मुद्दा गरमाया, भूपेश बघेल ने समिति से जांच की मांग, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन

रायपुर (शिखर दर्शन) // विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान केलो प्रोजेक्ट में जमीनों की अनियमितताओं को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परियोजना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सदन की समिति से जांच कराने की मांग की। विपक्षी विधायकों ने इस मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए जांच की मांग को लेकर सदन से बहिर्गमन कर दिया।

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने प्रश्नकाल के दौरान केलो प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण की स्थिति और प्रोजेक्ट की पूर्णता को लेकर सवाल पूछा। जल संसाधन मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि परियोजना 80% पूरी हो चुकी है, लेकिन 23 प्रकरण विभिन्न कारणों से लंबित हैं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि जमीनों की अफरा-तफरी हुई है, इसलिए इस मामले की जांच सदन की समिति से कराई जानी चाहिए।

मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब में कहा कि विभागीय स्तर पर जांच कराई जाएगी। इस पर भूपेश बघेल ने असहमति जताते हुए दोबारा सदन की समिति से जांच की मांग रखी। जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी और हंगामा करते हुए बहिर्गमन कर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!