रायपुर संभाग

रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शव दो हिस्सों में बंटा

रायपुर (शिखर दर्शन) // रायपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक युवक चलती ट्रेन के सामने गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक पटरी पर जा गिरा और तेज रफ्तार ट्रेन उसे रौंदते हुए गुजर गई। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या आत्महत्या। सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!