मध्यप्रदेश

कान्हा नेशनल पार्क में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

मंडला (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के मंडला-बालाघाट सीमा पर स्थित कान्हा नेशनल पार्क के खटिया मोचा के चिमटा फॉरेस्ट कैंप में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। इस दौरान हॉकफोर्स ने एक महिला नक्सली को मार गिराया। घटना की पुष्टि एसपी रजत सकलेचा ने की है।

मुठभेड़ दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने इलाके में संदिग्ध हलचल देखी। जवानों ने घेराबंदी की तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में हॉकफोर्स ने कार्रवाई की, जिसमें एक महिला नक्सली ढेर हो गई।

इलाके में अभी भी नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका बनी हुई है, जिसके चलते सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। अंधेरा होने के बावजूद जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेर रखा है, ताकि कोई भी नक्सली भाग न सके। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अतिरिक्त बलों को सतर्क कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!