मध्यप्रदेश

महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती: रुद्राक्ष और रजत आभूषणों से सुसज्जित हुए भगवान महाकाल, श्रद्धालुओं ने की भक्ति आराधना

उज्जैन (शिखर दर्शन) // फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट बुधवार तड़के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस अवसर पर भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के दौरान महाकालेश्वर मंदिर जय जय श्री महाकाल, हर हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर में सुबह जलाभिषेक के साथ भगवान का अभिषेक प्रारंभ हुआ। पंचामृत— दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से भगवान का विशेष अभिषेक किया गया। इसके पश्चात सुगंधित पुष्पों और रजत आभूषणों से महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। भक्तों ने बाबा को पुष्पों की सुगंधित माला अर्पित कर भक्ति भाव से नमन किया।

अलसुबह होने वाली विशेष भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कही और महादेव से कृपा का आशीर्वाद मांगा। पूरे मंदिर परिसर में महाकाल के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!