मध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य आयोजन, जयकारों से गूंज उठा दरबार

विशेष संवाददाता छमू गुरु की रिपोर्ट:

उज्जैन (शिखर दर्शन) // विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि पर भस्म आरती का दिव्य आयोजन हुआ। तड़के मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान महाकाल का राजाधिराज स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने अल सुबह भस्म आरती में शामिल होकर दिव्य दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया।

आज बाबा महाकाल का पहले जल से अभिषेक किया गया, फिर पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से विशेष पूजन संपन्न हुआ। भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से बनी मालाएं अर्पित की गईं। भोग में फल और मिष्ठान समर्पित किए गए।

सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान पूरा मंदिर “जय जय श्री महाकाल”, “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं प्रकट कीं और बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा। भक्ति और आस्था के इस माहौल में भक्तों ने भाव-विभोर होकर दर्शन किए और महाकाल की कृपा प्राप्त की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!