रायपुर संभाग

महापौर के बेटे समेत 5 को जमानत, सड़क पर केक काटने के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

रायपुर (शिखर दर्शन) // रायपुर में सड़क पर केक काटने के मामले में गिरफ्तार महापौर मीनल चौबे के बेटे मृणक चौबे समेत पांच लोगों को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई है। यह मामला तब सामने आया जब सड़क पर जन्मदिन मनाने और केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद डीडीनगर पुलिस ने इस मामले में 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और पांच को गिरफ्तार किया था।

इससे पहले भी इसी तरह के मामले में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के आयोजनों को लेकर बढ़ती घटनाओं पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों से जवाब तलब किया था। हाई कोर्ट की सख्ती के बाद एक दिन पहले ही मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!