रायपुर संभाग

ईडी कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन, बलौदाबाजार में भाजपा और ईडी का पुतला दहन

रायपुर (शिखर दर्शन) // प्रदेशभर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गार्डन चौक में भाजपा और ईडी का पुतला दहन कर विरोध जताया।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस झुकने या डरने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बस्तर में लोहा निकालने के लिए फैक्ट्री स्थापित कर रही है, जिसका कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया, तो ईडी का सहारा लेकर पूर्व मंत्री कवासी लखमा को जेल भिजवा दिया गया।

वहीं, कांग्रेस सांसद दीपक बैज के घर की पुलिस रेकी कर रही है, जो बस्तर की आवाज को दबाने का एक प्रयास है।

बस्तरवासियों के हित में कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी

शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा बस्तरवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा जब भी आम जनता और गरीबों के हक के खिलाफ काम करती है, कांग्रेस मजबूती से आवाज उठाती है।



बलौदाबाजार जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि जब-जब भाजपा की नीतियों का विरोध होता है, तब-तब ईडी का इस्तेमाल कर कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश की जाती है। लेकिन कांग्रेस इससे झुकेगी नहीं, बल्कि और बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। उन्होंने घोषणा की कि तीन मार्च को रायपुर में एक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और ईडी की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!