रायपुर संभाग

मेयर के बेटे ने बीच सड़क पर काटा केक, देर रात आतिशबाजी से मचा हंगामा, महापौर ने मांगी माफी

रायपुर (शिखर दर्शन) // रायपुर की मेयर मीनल चौबे के बेटे मेहुल चौबे का जन्मदिन बीच सड़क पर धूमधाम से मनाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देर रात सड़क पर केक काटने और आतिशबाजी करने का नजारा दिख रहा है, जिससे कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद महापौर मीनल चौबे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और इसे गलती स्वीकारते हुए कहा, “बेटे से गलती हुई है, इसके लिए क्षमा करें।”

कांग्रेस ने साधा निशाना, कार्रवाई की मांग

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि “चाहे राजा हो या रंक, नियम सभी के लिए समान हैं। पुलिस को इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।”

मुख्य सचिव ने दिए थे कड़े निर्देश

गौरतलब है कि शुक्रवार को ही छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विधानसभा समिति कक्ष में बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सार्वजनिक मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को एंटी एन्क्रोचमेंट एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, नगर पालिका अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे।

अब देखना यह होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और क्या मेयर के बेटे पर भी नियमों के उल्लंघन को लेकर कोई ठोस कदम उठाया जाता है या नहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!