मध्यप्रदेश

‘उई अम्मा’ डांस न करने पर जूनियर छात्र की बेरहमी से पिटाई

ग्वालियर (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। MBA के सीनियर छात्रों ने BBA के जूनियर छात्र को जबरन ‘उई अम्मा’ गाने पर डांस करने के लिए कहा। विरोध करने पर सीनियर छात्रों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। घटना सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

परीक्षा के बाद रोका, कपड़े उतरवाकर डांस के लिए बनाया दबाव

मामला जीवाजी विश्वविद्यालय में चल रही BBA की परीक्षा से जुड़ा है। BBA छठवें सेमेस्टर का छात्र हिमांशु भदौरिया परीक्षा खत्म होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान MBA सेकंड सेमेस्टर के छात्र अनुज राजावत और उसके साथियों ने उसे रोक लिया और जबरन ‘उई अम्मा’ गाने पर कपड़े उतारकर डांस करने का दबाव डाला। जब हिमांशु ने इसका विरोध किया, तो सीनियर छात्रों ने उसे बेरहमी से पीट दिया।

शिकायत के बाद जांच में जुटा विश्वविद्यालय प्रशासन

पीड़ित छात्र हिमांशु भदौरिया ने इस घटना की लिखित शिकायत विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग और प्रोक्टोरियल बोर्ड को दी है। उसने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट करने वालों में कुछ बाहरी छात्र भी शामिल थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने आरोपी छात्रों से जवाब मांगा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आज आरोपियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!