बिलासपुर संभाग

कोरबा में एक साथ उठी 10 लोगों की अर्थी, परिजनों का हुआ रो-रो कर बुरा हाल, श्रम मंत्री ने मृतकों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये देने की की घोषणा, प्रयागराज सड़क हादसे में हुई थी मौत

कोरबा (शिखर दर्शन) // प्रयागराज में हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत हो गई थी। सभी मृतक महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे, जहां बस और बोलेरों की टक्कर में उनका निधन हो गया। इस हादसे के दो दिन बाद, मृतकों के शव कोरबा पहुंचे, और वहां के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

कोरबा में एक साथ 10 शवों की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें मृतकों के परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी शोक व्यक्त किया। इस दुखद घटना पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा और कांग्रेस के कई नेता मृतक परिवारों से मिले और उन्हें सांत्वना दी।

मंत्री देवांगन ने मृतकों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री से बात करके अतिरिक्त मदद का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही, शासन की ओर से नियमित सहायता भी मृतक परिवारों को प्रदान की जाएगी।

नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने मृतकों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सहायता देने का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!