रायपुर संभाग

मतदान केंद्र पर दिल का दौरा पड़ने से मतदाता की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

धमतरी (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। इसी बीच धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के बाजार पारा बूथ में एक मतदाता को मतदान के दौरान दिल का दौरा पड़ गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक कुंज बिहारी देव

मृतक की पहचान कुंज बिहारी देव के रूप में हुई है। इस घटना की पुष्टि धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने की है। मतदाता की मौत की खबर से मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से जारी रखने के निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!