रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान: तीन दिनों में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है, और प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होगी। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, उत्तर अफगानिस्तान और उसके आसपास 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे प्रदेश में तापमान बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। इसी के प्रभाव से 11 फरवरी तक मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

राजधानी रायपुर में मौसम साफ, तापमान बढ़ेगा

रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। मौसम विभाग ने यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

बलरामपुर सबसे ठंडा, दंतेवाड़ा में सबसे अधिक गर्मी

प्रदेश में 9 फरवरी को सबसे अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान बलरामपुर में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, आगामी दिनों में पूरे प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना है, जिससे ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!