मध्यप्रदेश

5 फरवरी महाकाल आरती: बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, जयकारों से गूंजा मंदिर

विशेष संवाददाता छमू गुरु की रिपोर्ट:

उज्जैन (शिखर दर्शन) // विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में माघ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर बुधवार सुबह बाबा महाकाल की दिव्य आरती हुई। तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक कर विशेष पूजन संपन्न हुआ।

बाबा महाकाल को भस्म अर्पित कर शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की मालाएं अर्पित की गईं। महाकालेश्वर के मस्तक पर रजत मुकुट सजाया गया और ड्रायफ्रूट से भव्य श्रृंगार किया गया। भगवान को फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

प्रातःकालीन भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं प्रकट कर आशीर्वाद मांगा। पूरा मंदिर “जय जय श्री महाकाल”, “हर हर महादेव” और “हर हर शंभू” के जयकारों से गूंजायमान हो उठा।

घर बैठे श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर की आरती और दर्शन का लाभ ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!