बिलासपुर संभाग

बिल्हा विधानसभा : भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक में सदस्यता अभियान की रणनीति पर चर्चा , विधायक धरमलाल कौशिक ने किया मार्गदर्शन

बिलासपुर / बिल्हा : भारतीय जनता पार्टी के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के तिफरा सिरगिट्टी मंडल में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी सदस्यता अभियान पर व्यापक चर्चा की गई। यह बैठक सिरगिट्टी स्थित श्रीवास भवन में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला के रूप में हुई, जिसमें बिल्हा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में विधायक कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्षों मोर्चा महामंत्री और समस्त सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान एक पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी को बूथ स्तर पर कम से कम 200 नए सदस्यों को जोड़ने का संकल्प लेने और सक्रिय सदस्यता में वृद्धि करने का आग्रह किया।

इसके लिए 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके सदस्य बनाने का तरीका भी बताया गया।

*सदस्यता अभियान के संदर्भ में अधिक जानकारी हेतु हेल्प डेक्स न.*
8860147147

मुख्य रूप से दो सितंबर से प्रारंभ होने वाले इस सदस्यता अभियान की महत्ता पर बल दिया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, कृष्ण कुमार कौशिक, श्रीमती रूखमणी कौशिक, रामू साहू, मनोज दुबे , दीनू कौशिक , मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन, महामंत्री श्रीनू राव हर्ष साहू और महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज साहू समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता इस बैठक में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन ने किया और उपस्थित अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान कृष्ण कुमार कौशिक ने सदस्यता अभियान के महत्व को रेखांकित किया,

जबकि भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि पार्टी सदस्यता के लिए केवल संख्यात्मक नहीं, बल्कि गुणात्मक और संगठन के लिए सक्रिय व्यक्तियों को जोड़ना चाहिए।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया और शुभकामनाएं दी गईं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!