मध्यप्रदेश

रक्षाबंधन के दिन चलती बस में महिला डॉक्टर पर हमला, मामला दर्ज

ग्वालियर ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश में चलती बस में एक महिला डॉक्टर से मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। इंदौर की रहने वाली डॉक्टर दीप्ति वर्मा रक्षाबंधन के मौके पर ग्वालियर अपने परिवार से मिलने आई थीं।

जानकारी के अनुसार, घटना तब हुई जब दीप्ति ग्वालियर से लौट रही थीं। गुना और ब्यावरा के बीच, एक अन्य महिला के साथ मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान, उस महिला ने दीप्ति के साथ मारपीट की और अपने पति मानवेंद्र सिंह को बुला लिया। दोनों पति-पत्नी ने इस पूरे घटना का वीडियो भी बनाया।

डॉक्टर दीप्ति ने आरोप लगाया कि पति-पत्नी ने उन्हें धमकी दी और फिर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज की मेडिकल छात्रा जूनियर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष हैं।

इस घटना की शिकायत ग्वालियर के झांसी रोड थाने में दर्ज कराई गई, जहां पुलिस ने जीरो केस दर्ज कर मामले की जांच के लिए केस की डायरी गुना और ब्यावरा पुलिस को भेज दी है।

इस घटना ने रक्षाबंधन के पावन दिन पर एक दुखद मोड़ ला दिया, और मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!