मध्यप्रदेश
उज्जैन में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की बैठक: सर्किट हाउस में महत्वपूर्ण चर्चा”

( विशेष संवाददाता छमु गुरु की रिपोर्ट : )
उज्जैन ( शिखर दर्शन ) //मध्य प्रदेश — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को उज्जैन की यात्रा की, जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस धार्मिक यात्रा के बाद, सीएम साय उज्जैन सर्किट हाउस पहुंचे,
जहां उनका स्वागत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।
दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच सर्किट हाउस में सार्थक और व्यापक चर्चा हुई। इस बैठक में दोनों राज्यों के बीच समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया,

जो भविष्य में सहयोग और विकास की नई संभावनाओं को जन्म दे सकता है।
