अन्तर्राष्ट्रीय
रायपुर के राहुल गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, कहा- ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले माउंटेन मैन राहुल गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नया इतिहास रच दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी, माउंट कोज़िअस्को, पर तिरंगा फहराया। इस विशेष मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और अपने वीडियो संदेश में कहा, “माउंट कोज़िअस्को की टॉप पर आज छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।”

यह अभियान दिल्ली के मिशन पॉसिबल द्वारा आयोजित था, जिसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा, और उत्तरप्रदेश के 11 पर्वतारोही शामिल थे। अभियान का नेतृत्व हरियाणा के नरेंद्र यादव ने किया। पर्वतारोहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार 14 अगस्त की रात 2 बजे लास्ट कैम्प से हुई और सुबह साढ़े 9 बजे के करीब सफलता प्राप्त की। इस दौरान तापमान -4 से -5 डिग्री सेल्सियस के बीच था।
