दुर्ग संभाग

स्वतंत्रता दिवस पर भिलाई की सड़कों पर स्टंटबाजों का कहर, मौत को दावत देने वाले वीडियो वायरल

दुर्ग ( शिखर दर्शन ) // स्वतंत्रता दिवस के जश्न में भिलाई की सड़कों पर लोगों का उत्साह चरम पर था, लेकिन इस बीच कुछ लोगों ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर खतरनाक स्टंट कर जान जोखिम में डाल दी। सुपेला में तिरंगा रैली के दौरान एक युवक ऑटो रिक्शा की छत पर चढ़कर स्टंट करते देखा गया, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, ख़ुर्शीपार चौक पर एक बाइक सवार युवक हेलमेट के ऊपर बिल्ली की टोपी पहनकर स्टंट करता नजर आया, जबकि उसके पीछे बैठे शख्स ने तिरंगा लहराया।

इन खतरनाक स्टंट को देखकर सड़क पर मौजूद लोग चौंक गए और कई ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेशनल हाईवे पर हो रहे इन स्टंट्स ने आने-जाने वालों को हैरान कर दिया। इस तरह की घटनाएं न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क पर सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!