मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर-सिवनी दौरे पर, किसानों को करोड़ों की सौगात

धान महोत्सव में बोनस राशि का करेंगे वितरण, जबलपुर में गौरव शिखर सम्मान समारोह में होंगे शामिल

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को महाकौशल क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय धान महोत्सव एवं किसान सम्मेलन में शामिल होकर कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों को करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी करेंगे। इसके साथ ही वे सिवनी जिले को सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। जबलपुर में आयोजित ‘गौरव शिखर सम्मान-2026’ कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे भोपाल से हवाई मार्ग से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:15 बजे जबलपुर पहुंचने के बाद सिवनी जाएंगे, जहां दोपहर 1:50 बजे राज्य स्तरीय धान महोत्सव एवं किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। दोपहर 3:25 बजे सिवनी से जबलपुर लौटेंगे। शाम 4:25 बजे मानस भवन में आयोजित ‘गौरव शिखर सम्मान-2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शाम 5:25 बजे बल्देवबाग स्थित शीतलपुरी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6 बजे जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना होकर रात तक राजधानी लौटेंगे।

किसानों के खातों में पहुंचेगी बोनस राशि

धान महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के 3,941 कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के बैंक खातों में 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। सरकार मोटे अनाज (श्रीअन्न) के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को प्रति क्विंटल एक हजार रुपये का बोनस प्रदान कर रही है।

सिवनी को विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री सिवनी जिले को 494.16 करोड़ रुपये की लागत वाले 629 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 349.33 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 144.83 करोड़ रुपये के नए कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल है।

कानपुर-मदुरै साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आज से

रेल यात्रियों के लिए भी राहत की खबर है। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कानपुर सेंट्रल और मदुरै के बीच नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों पर भी रुकेगी, जिससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख शहर मदुरै तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

भोपाल के कई इलाकों में चार घंटे बिजली बंद

भोपाल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रखरखाव कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रभावित क्षेत्र

  • कमला नगर, ख्वाजा कॉलोनी, राजीव नगर ए सेक्टर एवं आसपास का क्षेत्र।
  • कावड़ी, क्रोमा, डी-मार्ट, पैसिफिक ब्लू, इंडियन कॉफी हाउस, शीशम एवं आसपास के इलाके।
  • लालघाटी पेट्रोल पंप, विला अपार्टमेंट, लालघाटी चौराहा, बरेला गांव, लालघाटी रोड, कोहेफिजा अस्पताल, कलेक्टर कार्यालय, कमिश्नर कार्यालय, भोपाल मोटर्स, लोकायुक्त कार्यालय एवं आसपास का क्षेत्र।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!