बिलासपुर कलेक्टर ने स्कूलों में समर कैंप आयोजित करने के दिए आदेश
बिलासपुर में सरकारी स्कूलों के छात्रों को गर्मियों की छुट्टियों में यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस बार कैंप में बच्चों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मॉल, प्लेनेटोरियम, तरण पुष्कर और अन्य मनोरंजक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही, उन्हें फिल्में दिखाई जाएंगी और विभिन्न मनोरंजन और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

इस आयोजन के अंतर्गत, सरकारी स्कूलों के छात्रों को 15 मई से 15 जून तक समर कैंप में शामिल होने का आयोजन है। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि इस कार्यक्रम को सुदूर क्षेत्रों के छात्रों और विशेष रूप से आदिवासी बच्चों को ध्यान में रखकर आयोजित किया जाए। निगम कमिश्नर को इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।
- एक्सपायरी सैनिटरी पैड बांटने और मुफ्त पैड बेचने के आरोप, एफआईआर की मांग पर अड़े विद्यार्थी
- अमित शाह से नरेंद्र सिंह तोमर की मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश में सियासी चर्चाएं तेज
- उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने आयोजित किया समारोह
- भीषण रेल हादसे में 6 की मौत, 30 से अधिक घायल; 500 यात्रियों से भरी ट्रेन की सभी 14 बोगियां बेपटरी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई, नई जिम्मेदारी को लेकर जताई उम्मीद



