बिलासपुर कलेक्टर ने स्कूलों में समर कैंप आयोजित करने के दिए आदेश
बिलासपुर में सरकारी स्कूलों के छात्रों को गर्मियों की छुट्टियों में यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस बार कैंप में बच्चों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मॉल, प्लेनेटोरियम, तरण पुष्कर और अन्य मनोरंजक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही, उन्हें फिल्में दिखाई जाएंगी और विभिन्न मनोरंजन और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

इस आयोजन के अंतर्गत, सरकारी स्कूलों के छात्रों को 15 मई से 15 जून तक समर कैंप में शामिल होने का आयोजन है। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि इस कार्यक्रम को सुदूर क्षेत्रों के छात्रों और विशेष रूप से आदिवासी बच्चों को ध्यान में रखकर आयोजित किया जाए। निगम कमिश्नर को इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।
- भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: बंद पुशर कार की चपेट में आया मजदूर, मौके पर मौत
- पत्नी से झगड़े के बाद युवक को धमकी, फिर लौटकर बटनदार चाकू से पेट में किया वार; कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार
- 31 बाइक पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 28 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त; अब न्यायालय में पहुंचेगा मामला
- CM साय का सहज अंदाज: मरीन ड्राइव में रुका मुख्यमंत्री का काफिला, सड़क किनारे मीरा से खरीदा दीया
- खेत में बने कुएं में डूबे चार सगे मासूम भाई, एक ही परिवार के चार चिराग बुझने से गांव में मातम



