दुर्ग संभाग
यात्रियों से भरी बस पलटी….. 30 घायल , 6 की हालत गंभीर !

कवर्धा /(शिखर दर्शन)// छत्तीसगढ़ के जिला कवर्धा अंतर्गत चिल्फी घाटी जा रही एक यात्री बस झलमला घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई । हादसे के वक्त बस में 50 यात्री सवार थे । बस के पलट जाने से उसमें सवार 30 यात्रियों को चोट आई है । और 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई । हादसे में घायलों को रेंगाखर और झलमला सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां घायलों का इलाज चल रहा है । हादसा कबीरधाम के झलमला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है ।
