दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत , बाइक सवार आए तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में
बालोद /(शिखर दर्शन)// तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दो बाइक सवार व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया । जिसकी वजह से दोनों ही व्यक्ति की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के जिला बालोद के थाना गुरुर करका भाटा के पास एक तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दो बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया । जिसके कारण दोनों ही व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । मृतकों में एक नारा तो दूसरा जमरूवा गांव का रहने वाला है । जो कि ड्राइवरी का काम करते थे । बताया जा रहा है कि दोनों ही मृतक अपनी ट्रक खड़ा करके अपने घर लौट रहे थे । इस बीच यह हादसा हो गया ।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोनों व्यक्ति अपनी बाइक में सवार होकर धमतरी से बालोद की ओर जा रहे थे । जहां बालोद से धमतरी जा रही तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को ठोकर मार दी । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा को जप्त कर लिया है । और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनो मृतकों की पहचान भूपेंद्र कुमार और भुवनेश्वर कुमार के रूप में हुई है ।
