बिलासपुर संभाग

आधी रात एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश करने वाला नाबालिक रंगे हाथों गिरफ्तार…

बिलासपुर/( शिखर दर्शन )//छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर में आधी रात एटीएम तोड़कर चोरी करने की कोशिश उजागर हुई है । यह एटीएम तोड़ने का कार्य एक नाबालिक के द्वारा किया जा रहा था । जिसे सूचना पर ACCU की बिलासपुर एवम कोतवाली स्टाप ने रंगे हाथों पकड़ लिया है ।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सिटी कोतवाली थाने से कुछ ही दूर पर गोल बाजार स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम में चोरी करने की नीयत से घुसकर एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले एक नाबालिक को बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । एटीएम मैनेजर वीरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

बीती रात लगभग 2:30 बजे सूचना मिली की गोल बाजार चौक स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छेड़छाड़ किया जा रहा है । सूचना पर ACCU बिलासपुर की टीम एवं थाना कोतवाली के स्टाफ द्वारा तत्काल गोल बाजार चौक स्थित एटीएम पहुंचकर चेक किया गया । जहां एटीएम में एक 15 वर्षीय नाबालिक हथौड़े से एटीएम मशीन को तोड़कर रकम चोरी करने का प्रयास करते रंगे हाथों पकड़ा गया । मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को यह देखने को मिला कि किस प्रकार नाबालिक के हौसले बुलंद हैं और वह आधी रात को पुलिस के खौफ के बिना एटीएम को हथोड़ा मार कर तहस-नहस कर चुका था। उसके पास से एक नग हथोड़ा जप्त किया गया है । मामले में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जा रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!