जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार …..
बिलासपुर/( शिखर दर्शन )//आपसी विवाद के बाद प्रार्थी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । जानकारी हो कि घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार था । जिसके ऊपर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था । लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आखिर में पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज ही दिया ।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जूनी लाइन निवासी मोहम्मद फराज खान ने सकरी थाने में 29 अक्टूबर 2023 को शिकायत दर्ज कराया था कि ग्राम मेंड्रा में जैदुल हक , रवि शंकर उपाध्याय एवं सोनू उर्फ शेख रहीम के द्वारा रकम लेनदेन की बात पर विवाद हुआ और सभी ने स्टीक , रॉड और चाकू से मोहम्मद फराज खान के ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया था । जिसके बाद सकरी पुलिस ने मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था । लेकिन मामले में सौदा निवासी रवि शंकर उपाध्याय फरार चल रहा था । जिसके ऊपर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक पांच हजार रूपए का इनाम भी रखा था । इस बीच सकरी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी तिफरा में छुपा हुआ है । जहां दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।



