रायपुर संभाग
CM साय , नेताम और कश्यप सुकमा हुए रवाना…. किरण सिंह देव के पिता के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल ,


रायपुर/( शिखर दर्शन)// भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुकमा के लिए रवाना हुए हैं ।उनके साथ कृषि मंत्री राम विचार नेताम और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी जा रहे हैं सुकमा जाने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने पत्रकारों से चर्चा की इस दौरान पूर्ववर्ती सरकार में राम पथ वन गमन में किए गए भ्रष्टाचार के सवाल पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार में जो भी भ्रष्टाचार हुआ है उस पर जांच कमेटी बैठाएंगे।
