राम धुन के बाद शुरू हुई बैठक , “सीताराम” , “जय जय श्री राम” की धुन से हुई चर्चा की शुरुआत , बीजेपी में ऐसा हुआ पहली बार…


भोपाल/( शिखर दर्शन)// मध्यप्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने बड़ी बैठक आयोजित किया । इस दौरान पूरा भाजपा कार्यालय राम मय हो गया । बीजेपी में ऐसा पहली बार हुआ कि आधे घंटे तक राम धुन सुनने के बाद बैठक शुरू की गई ।

आज राजधानी भोपाल के बीजेपी कार्यालय में महिला मोर्चा ने बैठक आयोजित की थी । इस दौरान पहली बार ऐसा देखने को मिला कि सभी पदाधिकारियों ने आधा घंटा तक राम धुन सुना । फिर इसके बाद बैठक शुरू की गई । इस दौरान “सीताराम” , “जय जय श्री राम” , “जय जय श्री राम” की धुन सुनी गई फिर बैठक शुरू की गई ।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा की बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया समेत कई प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे ।नमो ऐप और लोकसभा तैयारी को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है । श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंथन होगा । साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सम्मेलनों पर भी विचार और मंथन होगा । मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी मौजूद हैं ।
