मध्यप्रदेश

राजधानी में आवारा कुत्तों का आतंक जारी…. मासूम बच्ची के हाथ को नोचा , रेबीज इंजेक्शन के लिए अस्पतालों में लगी लंबी कतारें !

भोपाल /(शिखर दर्शन )// मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल इन दोनों एक गंभीर समस्या से जूझ रही है । राजधानी भोपाल की सड़कों पर दहशत भरा माहौल देखने को मिल रहा है । लोग घर से बाहर निकालने के लिए डर रहे हैं । अस्पतालों के आगे लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है । दरअसल भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है । बुधवार को भी रोती बिलखती बच्ची जे पी अस्पताल पहुंची । बच्ची के हाथ पर कुत्तों ने काट लिया था ।

भोपाल की जनता कुत्तों के हमले से अत्यधिक परेशान हो चुकी है । वहीं अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही है । कई पीड़ितों का कहना है हमको जिन कुत्तों ने काटा उनको अब तक नहीं पकड़ा गया है । एक पीड़ित ने बताया कि गाड़ी चलाते वक्त कुत्ते उसके पीछे पड़ गए जिस वजह से उसका एक्सीडेंट हो गया ।

ज्ञात हो कि मंगलवार को भी आवारा कुत्तों ने 41 लोगों को काटकर घायल कर दिया था । जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । कुत्तों के आतंक से नगर वासियों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम का अमला आवारा कुत्तों की धरपकड़ अभियान में लगा हुआ है । जबकि नगर निगम की कोशिशों के बावजूद भी आवारा कुत्तों के हमले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ।

डॉग बाइट की घटना बढ़ने के बाद भोपाल निगम प्रशासन ने मंगलवार को बैठक भी बुलाई थी । बैठक में महापौर हेल्पलाइन में आई शिकायत और समस्या के समाधान को लेकर चर्चा की गई थी। हेल्पलाइन में डॉग पकड़ने को लेकर 321 शिकायत सामने आई थी । महापौर ने डॉग प्रभारी राकेश शर्मा को आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम बढ़ाने के निर्देश भी दिए है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!