मध्यप्रदेश

बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, टीवी अभिनेत्रियों ने भी लिया आशीर्वाद

तड़के चार बजे नंदीहाल में बैठकर दो घंटे तक किए दिव्य दर्शन, मंदिर की व्यवस्थाओं और आध्यात्मिक ऊर्जा की सराहना की

उज्जैन ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के क्रिकेट और टीवी जगत की जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने बाबा महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। उनके साथ टीवी जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों ने भी भगवान महाकाल के दर्शन किए।

दो घंटे तक नंदीहाल में बैठकर किए भस्म आरती के दर्शन

भारतीय क्रिकेट के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज और शानदार क्षेत्ररक्षण के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश रैना शुक्रवार तड़के उज्जैन पहुंचे। सुबह चार बजे होने वाली भस्म आरती में उन्होंने नंदीहाल में बैठकर करीब दो घंटे तक बाबा महाकाल की दिव्य आराधना के दर्शन किए।

भस्म आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सुरेश रैना का सम्मान किया गया।

‘आज जो एनर्जी थी, वह अलग लेवल की थी’

दर्शन के बाद सुरेश रैना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे अपने भाई और भतीजे के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। आज जो ऊर्जा महसूस हुई, वह अलग ही स्तर की थी। मंदिर की व्यवस्थाएं भी बहुत अच्छी हैं।

टीवी अभिनेत्रियों ने भी किए बाबा महाकाल के दर्शन

क्रिकेटर सुरेश रैना के अलावा टेलीविजन जगत की अभिनेत्रियां ईशा सिंह, वनप्रीत कौर बग्गा (सोनिया अयोध्या), जिज्ञासा सिंह और मोनिका खन्ना भी उज्जैन पहुंचीं।

सभी अभिनेत्रियों ने सुबह चार बजे होने वाली प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान सभी आध्यात्मिक वातावरण से अभिभूत नजर आईं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिनेत्रियों का भी स्वागत किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!