मध्यप्रदेश

दिल्ली दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा में विधायकों की डिजिटल ट्रेनिंग का दूसरा दिन

दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचेंगे मुख्यमंत्री; विधानसभा को पेपरलेस बनाने के लिए विधायकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरुवार का कार्यक्रम भोपाल, दिल्ली, इंदौर और उज्जैन से जुड़ा रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। दिल्ली में उनके कुछ स्थानीय कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसके बाद वे वीआईपी अतिथि गृह में समय बिताएंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक, शाम 6 बजे मुख्यमंत्री दिल्ली हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और शाम 7:30 बजे की उड़ान से इंदौर पहुंचेंगे। रात 9 बजे इंदौर हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वे उज्जैन के लिए रवाना होंगे। उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे।

विधानसभा में विधायकों के प्रशिक्षण का दूसरा दिन

मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को दूसरा दिन है। इसका उद्देश्य विधानसभा की कार्यप्रणाली को डिजिटल स्वरूप देना और सदन के कामकाज को अधिक सुविधाजनक एवं पारदर्शी बनाना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की प्रमुख भूमिका रहेगी। इस दौरान विधायकों को राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। इसके माध्यम से डिजिटल विधायी कार्यवाही, ऑनलाइन प्रश्नों और सदन से जुड़ी प्रक्रियाओं को समझने में मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण को व्यवस्थित बनाने के लिए विधायकों को पांच अलग-अलग समूहों में बांटने की जानकारी दी गई है। प्रत्येक समूह में 50 विधायक शामिल बताए गए हैं। इस पहल का लक्ष्य विधानसभा के कामकाज को कागज रहित व्यवस्था की ओर ले जाना और विधायकों को डिजिटल प्रणाली के इस्तेमाल में दक्ष बनाना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!