बिलासपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में मौत का ट्रेलर….. ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा , 24 घंटे में दो लोगों की गई जान…

कोरबा /(शिखर दर्शन )//जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है ।यहां एक ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया । युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है । घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है । पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है आगे की कार्रवाई जारी है ।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना दीपका थाना अंतर्गत चेतमा के ग्राम मांगामार हाई स्कूल के पास की है । जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया । जिससे कि युवक की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई । पुलिस ने मृतक की पहचान सुनील सारथी निवासी गोपालपुर के रूप में की है । बताया जा रहा है कि मृतक युवक कुसमुंडा खदान में ठेकेदार था घटना के बाद ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की सूचना प्राप्त होने पर दीपका पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है । मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में ट्रेलर की चपेट में आने से कोरबा क्षेत्र में यह दूसरी मौत है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!