मध्यप्रदेश

श्रावण के पहले दिन बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर रजत पाटीदार, आगामी सीजन की सफलता के लिए लिया आशीर्वाद

महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया जलाभिषेक, बोले— जब भी समय मिलता है, बाबा के दर्शन करने जरूर आता हूं

उज्जैन ( शिखर दर्शन ) // भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज रजत पाटीदार श्रावण मास के प्रथम दिन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से भगवान महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की तथा आगामी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए रजत पाटीदार ने कहा कि सावन का पहला दिन भगवान महाकाल के दर्शन के लिए अत्यंत शुभ और विशेष अवसर होता है। उन्होंने बताया कि जब भी अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बीच उन्हें समय मिलता है, वे उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन अवश्य करते हैं।

नए क्रिकेट सत्र को लेकर जताया उत्साह

रजत पाटीदार ने कहा कि जल्द ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का नया सत्र शुरू होने वाला है। इसके लिए वह पूरी तैयारी और मेहनत के साथ मैदान पर वापसी करेंगे तथा बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।

खेल से पहले आस्था को दी प्राथमिकता

भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर रजत पाटीदार ने कहा कि जब वह बाबा महाकाल के दरबार में आते हैं, तब उनका उद्देश्य केवल श्रद्धा, भक्ति और प्रार्थना होता है। उन्होंने कहा कि महाकाल के चरणों में पहुंचने के बाद खेल और अन्य सभी विषय पीछे रह जाते हैं तथा उनका पूरा ध्यान केवल भगवान के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने पर केंद्रित रहता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!