अन्तर्राष्ट्रीय

टेक-ऑफ के दौरान भीषण विमान हादसा: हवा में उछला प्राइवेट जेट, आग के गोले में बदलकर हुआ क्रैश

डोमिनिकन रिपब्लिक में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दुर्घटना, पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौत

ला रोमाना ( एजेंसी ) // कैरेबियाई देश डोमिनिकन रिपब्लिक में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। अमेरिका में पंजीकृत एक निजी बिजनेस जेट इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर आग के विशाल गोले में तब्दील हो गया। हादसे में विमान में सवार चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई।

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, निजी जेट को तकनीकी समस्या के बाद आपातकालीन लैंडिंग के लिए ला रोमाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ा गया था। लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान नियंत्रण खो बैठा और रनवे क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई।

आग की लपटों में घिरा विमान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान दुर्घटना के बाद कुछ ही क्षणों में आग की चपेट में आ गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक विमान पूरी तरह जल चुका था।

चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत

डोमिनिकन सिविल एविएशन इंस्टीट्यूट के अनुसार हादसे में पायलट और को-पायलट की जान चली गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों की पहचान अमेरिकी नागरिक एरिक जेवियर डियागो और रूडी गजल के रूप में की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विमान को रनवे पर असामान्य रूप से उछलते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही क्षण बाद विमान नियंत्रण खो देता है और आग के बड़े गोले में बदल जाता है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

हादसे की जांच शुरू

विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!