रायपुर संभाग

वेदांता प्लांट हादसे में मौत का आंकड़ा 13 पहुंचा , PM मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान के साथ दिए जांच के आदेश !

शक्ति ब्लास्ट के बाद आक्रोश और अफरा-तफरी, घायलों का इलाज जारी , प्रशासन अलर्ट….

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित Vedanta Power Plant में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 से अधिक मजदूर घायल हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के तहत मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्लांट के बाहर हंगामा, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। परिजन प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। कुछ मजदूरों के लापता होने की भी खबर है, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण बनी हुई है।

प्रशासन मौके पर, राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर Amrit Vikas Topno और पुलिस अधीक्षक Prful Kumar Thakur तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली। घायलों को प्राथमिकता के आधार पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई

हादसे की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हादसे के हर पहलू की गहन जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!