बिलासपुर संभाग

वेदांता पावर प्लांट हादसा: 10 की मौत, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, प्रशासन अलर्ट मोड में

बॉयलर ब्लास्ट के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज, कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश

सक्ती ( शिखर दर्शन ) // जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित Vedanta Power Plant में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट हादसे के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जबकि लगभग दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।

कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे, राहत कार्य की संभाली कमान

घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर Amrit Vikas Topno और पुलिस अधीक्षक Prful Kumar Thakur तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए रेस्क्यू टीमों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।

घायलों का इलाज जारी, अस्पतालों में जुटी मेडिकल टीमें

प्रशासन द्वारा घायलों को प्राथमिकता के आधार पर नजदीकी अस्पतालों के साथ-साथ रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज लगातार जारी है। प्रशासन ने सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया है।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी

कलेक्टर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि पूरे हादसे की विस्तृत जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

लगातार निगरानी में राहत कार्य, प्रशासन अलर्ट मोड में

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है तथा सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राहत एवं उपचार कार्यों में कोई कमी न रहे।

हादसे से इलाके में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस भीषण हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अचानक हुए बॉयलर ब्लास्ट ने श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि प्रशासनिक जांच से हादसे के कारणों की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!