बिलासपुर संभाग

मुंगेली-बिलासपुर NH पर भीषण हादसा: कार-बाइक टक्कर में 3 दोस्तों की मौत, गड्ढों पर उठे सवाल

धरमपुरा के पास तेज रफ्तार बनी जानलेवा, परिजनों ने सड़क निर्माण में लापरवाही का लगाया आरोप

मुंगेली (शिखर दर्शन) //

छत्तीसगढ़ के Mungeli-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। जिला पंचायत धरमपुरा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, जरहागांव से भटगांव की ओर जा रहे तीन युवक बाइक पर सवार थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में भटगांव निवासी राधेश्याम निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जरहागांव निवासी आर्यन निर्मलकर और बिलासपुर निवासी शुभम निर्मलकर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया है। उनका आरोप है कि निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जो लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार गड्ढों से बचने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

परिजनों ने सड़क निर्माण में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरी और खराब सड़क पहले से ही खतरनाक बनी हुई थी, वहीं अब गड्ढों ने इसे और जानलेवा बना दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!